Friday, 8 April 2016

उत्तराखंडः समाज कल्याण अधिकारी ने सरकारी पैसों से किया ‘शनि दान’

तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी एनके शर्मा के खिलाफ एक और मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना का पैसा स्कूल चलाने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं और ट्रस्ट को दे दिया।

जबकि शर्तो के अनुसार यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे पहले जमीन विभाग के नाम करानी होती है। इतना ही नहीं इस फंड से अपने निजी तौर पर बनाए गए शनि मंदिर के लिए गेस्ट हाउस भी बनवा दिया। आरटीआई में देहरादून नारी निकेतन में हुए घोटाले के बाद तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी पर यह दूसरा घोटला खुला है।


social welfare officer scam in dehradun

अनुसूचित जाति और जनजाति अवस्थापना फंड का 34.39 लाख रुपये का घोटाला भी सामने आया है। इन पैसों के लिए तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी एनके शर्मा ने डीएम और सीडीओ की कमेटी से अनुमति नहीं ली। इसके साथ ही शासनादेश का पालन भी नहीं किया गया।

शासनादेश के अनुसार जब भी अवस्थापना फंड का पैसा अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए खर्च करना हो तो पहले संबंधित प्रॉपर्टी को विभाग के नाम करना होता है। एनके शर्मा ने विद्यालय, ट्रस्ट सभी को अलग-अलग धनराशि दे दी लेकिन यह प्रॉपर्टी विभाग के नाम नहीं कराई। इतना ही नहीं अवस्थापना फंड का पैसा निजी तौर पर बनाए गए मंदिर के गेस्ट हाउस के लिए खर्च कर दिया।

ऐसे किया फंड का फर्जीवाड़ा

इन 34.39 लाख रुपये के कार्यों को लेकर आरटीआई लगाई गई। इसके बाद यह घपला सामने आया। इस तरह से सीधे स्वैच्छिक संस्था को पैसा दे देना, इससे साफ नजर आ रहा है कि पैसों का गोलमाल किया गया है। 
- एसके सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट

सभी कार्यो को लेकर अपर मुख्य सचिव एस राजू से शिकायत की गई है। भला कैसे अवस्थापना फंड के पैसों को अपने गेस्ट हाउस में लगाया जा सकता है। यह तो सीधे घोटाला है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
- अनिल प्रसाद सिलस्वाल, ग्राम डांडी

मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। हो सकता है कि मेरे से पहले वाले डाइरेक्टर के संज्ञान में मामला रहा हो, बात जो भी पता की जाएगी। गड़बड़ियां होंगी तो जांच अवश्य होगी। 
- विष्णु धनिक, डाइरेक्टर, समाज कल्याण

यहां लगाया फर्जी तरीके से पैसा
अनुसूचित जनजाति उपयोजना
विकासखंड - योजना का नाम - स्वीकृत धनराशि (लाख)
डोईवाला - राष्ट्रीय बाल विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष एवं बरामदा - 4.96
विकासनगर - मेंदनीपुर बद्रीपुर में इंदिरा राष्ट्रीय बाल विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष एवं बरामदा - 4.15
विकासनगर - आदूवाला में इंदिरा राष्ट्रीय बाल विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष एवं बरामदा निर्माण - 4.15
डोईवाला - इंदिरा राष्ट्रीय चेतना जनजाति बोक्सा विद्यालय में बरामदा एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण - 4.96
रायपुर - बुद्धा एजुकेशन ट्रस्ट बुद्ध विहार नालापानी रोड सामुदायिक मिलन केंद्र एवं सुरक्षा दीवार - 16.17
कुल धनराशि --- 34.39 लाख

No comments:

Post a Comment