सांसद भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार दोपहर को राज्यपाल केके पॉल से राजभवन में मिला।
राज्यपाल से मिलने के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर जनता चाहेगी तो भाजपा अवश्य उत्तराखंड में सरकार बनाए। इसके लिए वह चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से हमने राज्य की समस्याओं पर बात की है। अगर भाजपा को मौका दिया जाएगा तो वह राज्य में सरकार बनाने का प्रस्ताव रखेगी।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, मुन्ना सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने घुमा-फिराकर मंगलवार को भाजपा के सरकार बनाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर सरकार बनाने का दबाव है, स्थिति अनुकूल हो तो तैयार हैं। यह इशारा भी कर दिया कि बागी विधायक चाहें तो उनके साथ आ सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को अपनाने के सवाल पर कहा कि अगर कोई सुधरे तो ‘एवरी सिनर हैज फ्युचर (हर अपराधी के पास (सुधरने के लिए) भविष्य होता है)।’ उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे न चाहे अधिकतर विधायक चाहते हैं कि उनका कार्यकाल पूरा हो।
सांसद कोश्यारी मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में जब मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए तो सबसे पहले यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस के टूटने में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस की टूटन में भाजपा का हाथ है। फिर आपातकाल के दौर से कांग्रेस का इतिहास बताना शुरू किया। बताया कि इमरजेंसी में जब लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था तो हेमवती नंदन बहुगुणा ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी।

No comments:
Post a Comment