Tuesday, 5 April 2016

लैंसडौन की खूबसूरती के कायल हुए अभिनेता सुरेश ओबराय

हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले अभिनेता सुरेश ओबराय पिछले कई दिनों से छावनी नगर में डेरा जमाए हुए हैं। उन्हें यहां की मनोरम पहाड़ियां, शांत वातावरण बेहद भा रही हैं। वे यहां की नैसर्गिक छटा को देखकर अभिभूत हैं।

वह काफी समय से ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े हैं जिसकी आध्यात्मिक चर्चा पर आधारित धारावाहिक की शूूटिंग के सिलसिले में इन दिनों वह लैंसडौन में हैं।

Convinced of the beauty of Lansdowne Actor Suresh Oberoi

रविवार को उन्होंने यहां टिप-इन-टॉप, भुल्ला ताल, ताड़केश्वर, कालेश्वर मंदिर, जयहरीखाल, उमरीखाल के आसपास के इलाकों का भ्रमण किया। लैंसडौन के गांधी चौक में अमर उजाला से मुखातिब होते हुए उन्होंने लैंसडौन के प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर तारीफ की। कहा कि वह लैंसडौन की खूबसूरती के कायल हैं।


नगर और इसके आसपास की हरियाली लुभाने वाली है। इसका संरक्षण किया जाना जरूरी है। उन्होंने जनता से आग्रह किया वे यहां की प्राकृतिक विरासत को समझे और इसके संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके साथ ब्रह्मकुमारी शिवानी भी पहुंची। वे यहां ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े चैनल पीस ऑफ माइंड के लिए कुछ एपिसोड की शूटिंग करने के सिलसिले में यहां आए हैं। उमरीखाल, फैरीडेल समेत कई स्थानों पर हुई आध्यात्मिक वार्ता की शूटिंग की गई।

No comments:

Post a Comment