Friday, 1 April 2016

राष्ट्रपति अाज दून में, पुलिस और प्रशासन एक्टिव

महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अाज (शुक्रवार को) दून पहुंचेंगे। वह यहां जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी(एसआरएचयू) के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। पुलिस और प्रशासन ने बृहस्पतिवार को महामहिम के आगमन की रिहर्सल की।

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह शाम से शुरू होगा। इससे पहले चार बजे तक समारोह स्थल पर एंट्री करा दी जाएगी। इसके बाद कोई एंट्री नहीं होगी। 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अभी तक के शेड्यूल के मुताबिक राष्ट्रपति शाम करीब सवा चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह विश्वविद्यालय 4:30 बजे पहुंचेंगे। 

No comments:

Post a Comment