हरिद्वार। राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क में सफेद रंग का एक हिरन का बच्चा दिखाई दिया है। दुर्लभ प्रजाति का हिरन दिखने से पार्क अधिकारी और कर्मी उत्साहित हैं।

मंगलवार को राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि धौलखंड रेंज में वह निरीक्षण करने गए हुए थे। उसी दौरान उन्हें हिरनों के एक झुंड के बीच सफेद रंग का हिरन का बच्चा अपनी मां के साथ दिखाई दिखा। इसे देखने के लिए वह उत्साहित होकर आगे बढ़े और उसकी फोटो अपने कैमरे में कैद की। बताया कि इस रंग का हिरन उन्होंने और कर्मियों ने पहली बार देखा है।
इस संबंध में पशु चिकित्सक डा. अशोक कुमार का कहना है कि हिरन का बच्चा समय से पहले हुआ होगा। तभी उसके सफेद बाल हैं। कुछ महीने बाद उसके बाल अन्य हिरनों के तरह ही हो जाएंगे।

No comments:
Post a Comment