महज 11 साल की मासूम अनन्या पिछले करीब एक साल से अपनी नई ड्रेस और बर्थडे पार्टी के लिए पैसे इकट्ठे कर रही थी, लेकिन यह पैसे ऐसे काम में लगाए जिसे पढ़कर आप अनन्या के फैन हो जाएंगे।
अनन्या ने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए करीब पांच हजार रुपये भी इकट्ठा कर लिए। लेकिन घायल गाय मोहिनी के बारे में जानने के बाद उससे रहा नहीं गया। मासूम के इस प्रयास को देखकर मोहिनी के पालक भी भावुक हो उठे। उन्होंने अनन्या के इस प्रयास के लिए उसकी खुले मन से तारीफ की है।

बृहस्पतिवार को तेग बहादुर रोड निवासी मंजू शर्मा की ग्यारहवीं साल की बेटी अनन्या शर्मा ने अपने गुल्लक से पैसा निकालकर अपने परिजनों के साथ मोहिनी से मिलने बालावाला गयी।
मोहिनी के बारे में पढ़ा तो बहुत दुख हुआ
यह है मोहिनी का मामला
मोहिनी बालावाला में रहने वाले रविंद्र दत्त बहुगुणा की गाय है। आठ दिन पहले होली के दिन उसका टांग फिसलने से टूट गया था। आरोप है कि पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने सूचना के बाद भी उसका उपचार नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने अमर उजाला को सूचना दी।
अमर उजाला ने 30 मार्च को शक्तिमान जैसी मोहिनी की किस्मत नहीं, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। विभाग की टीम ने मोहिनी का उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज पहले शुरू होता, तो शायद उसकी जान जोखिम में न पड़ती।
अनन्या ने कहा कि वह काफी दिनों से पैसा जुटाकर रख रही थी ताकि समय आने पर खिलौना, किताब या बर्थडे पार्टी कर सके। मगर जब मोहिनी के बारे में अमर उजाला में पढ़ा तो बहुत दुख हुआ। जिसके बाद वह तुरंत गुल्लक से पैसा निकालकर परिजनों की मदद से 51 सौ रुपये का चेक बनवाकर मोहिनी के पालक को भेंट किया।
ताकि मोहिनी का उपचार चलता रहे। पिछले दो सप्ताह से मोहिनी गाय मौत से लड़ रही है। चिकित्सकों की टीम मोहिनी को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों के बीच पशुप्रेमी बच्चे, महिलाएं व पुरुष मोहिनी के लिए दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए ताकि पेट में पल रहा बच्चा सही सलामत रहे।
हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अब मोहिनी कभी खड़ी नहीं हो पायेगी फिर भी इलाज जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment