राजधानी देहरादून में दो दिन मौसम खुलने से तापमान 35 डिग्री पार पहुंच गया। दिनभर गर्मी ने जीना मुहाल रखा। उधर, सोमवार को भी सुबह से ही चटख धूप होने के कारण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
प्रदेशभर में रविवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में भी खुले आसमान और तेज धूप की वजह से काफी गर्मी हुई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री था जो कि रविवार को धूप की वजह से बढ़कर 35.1 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी शनिवार के 15.1 डिग्री के मुकाबले रविवार को बढ़कर 19.4 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम का मिजाज कुछ बदल सकता है। प्रदेश में कहीं कहीं खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के बीच तापमान में गिरावट के आसार हैं।
No comments:
Post a Comment