Monday, 11 April 2016

जब लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो सिरफिरे ने कर दी ऐसी हरकत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शादी का प्रस्ताव ठुकराया जाने से एक युवक को इस कदर गुस्सा आया कि उसने छात्रा को सरेआम उठवा दिया. इस घटना से पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया.परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आसपास दोनों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था.
मामला रुड़की से जुड़ा है. एक सरकारी महकमे के कर्मचारी की बेटी शहर के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है. कर्मचारी ने अपनी बेटी का रिश्ता तीन मार्च को बिजनौर जिले के निवासी एक युवक से किया था. युवक परचून का कारोबारी बताया गया है. कहा जा रहा है कि पिता ने तो यह रिश्ता कर दिया, लेकिन बेटी को यह पसंद नहीं था

जब लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो सिरफिरे ने कर दी ऐसी हरकत

बेटी की जिद के चलते पिता ने बाद में यह रिश्ता तोड़ दिया था. इस बात से युवक गुस्से में था.
आरोप है कि युवक अपनी कार से रुड़की पहुंचा और कॉलेज जाने के लिए घर से निकली छात्रा को रास्ते में रोक दिया. साथ चल रही अन्य छात्राएं इससे पहले कुछ समझ पाती वह छात्रा को कार में जबरन बैठाकर फरार हो गया. परिजनों का कहना है कि वह युवक के घर भी पहुंचे लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला.

No comments:

Post a Comment