Tuesday, 5 April 2016

बाजार जाने से मना किया तो कर ली आत्महत्या

पिथौरागढ़। मम्मी के बाजार जाने से मना करने से नाराज एक युवक ने सोमवार को दिन में अपने घर पर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस युवक ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि पंडा निवासी 18 वर्षीय पारस सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने सोमवार को अपनी मां के साथ बाजार जाने की जिद की। मां ने बेटे को समझाया कि आज बाजार बंद है। इसलिए वहां घूमने न जाए। इससे नाराज होकर पारस ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment