Tuesday, 12 April 2016

अवैध खनन से खो जाती है भुली की हंसी

अवैध खनन के चलते भुली (छोटी बहन) की हंसी कहीं खो जाती है। भुली को खुशियां देने के लिए भाई हर तरह का प्रयास करता है। गढ़वाली फिल्म ‘भुली ए भुली’ 29 अप्रैल को दून के प्रभात सिनेमा में रिलीज हो रही है। फिल्म 18 मार्च को मुंबई में रिलीज हो चुकी है।



























फिल्म के निर्देशक नरेश खन्ना हैं। फिल्म वैष्णवी मोशन पिक्चर के बैनर तले बनाई गई है। नरेश ने बताया कि फिल्म ‘भुली ए भुली’ भाई-बहन की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अवैध खनन से होने वाले नुकसान को उजागर किया गया है।

फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से अवैध खनन की वजह से एक भाई की बहन की खुशियों की बलि चढ़ जाती है। फिल्म की शूटिंग चोपता, तुंगनाथ, रुद्रप्रयाग, धारी देवी, कुंजापुरी आदि जगहों पर हुई है। फिल्म दून के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश आदि जगहों पर दिखाई जाएगी। जहां थियेटर नहीं हैं, वहां गांव-गांव घूमकर प्रोजेक्टर से फिल्म का प्रसारण किया जाएगा।

नरेश खन्ना यह फिल्में बना चुके
बंटवारु - वर्ष 1992 में
चक्रचाल - वर्ष 1996 में
सुबेरो घाम - वर्ष 2014 में

फिल्म में रोल
भाई की भूमिका में - बलदेव राणा
बहन - प्रियंका रावत
बहन के पति - अतुल रावत
भाभी - गीता उनियाल
गीत - विक्रम कप्रवाण
संगीत - संजय कुमोला
गायक - मीना राणा, साहब सिंह, ऊषा, माया, मास्टर करन
संवाद - गणेश वीरान
फोटोग्राफी - मनोहर सती

No comments:

Post a Comment