श्रीनगर गढ़वाल स्थित राज्य के एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं.
पूरे प्रदेश के 76 परीक्षाकेन्द्रों पर सुबह 7 से 10 बजे की पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हुई. पहले दिन शुरू हुई बीकॉम कक्षाओं की परीक्षाओं में संस्थागत/भूतपूर्व और व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं.
मंगलवार से बीएससी और बीए कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होंगी. विवि की वार्षिक परीक्षाओं में 48000 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. गढ़वाल विवि प्रशासन ने परीक्षाओं को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं.
Home
पूरे प्रदेश के 76 परीक्षाकेन्द्रों पर सुबह 7 से 10 बजे की पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हुई. पहले दिन शुरू हुई बीकॉम कक्षाओं की परीक्षाओं में संस्थागत/भूतपूर्व और व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं.
गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की संस्थागत, भूतपूर्व और व्यक्तिगत परीक्षाएं 23 मई तक आयोजित होंगी.
गौरतलब है कि गढ़वाल विवि में स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में पहले ही सेमेस्टर प्रणाली हो चुकी है जिनमें हर 6 महीने में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं.
स्नातकोत्तर और स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं की सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षाएं पूर्व में सम्पन्न हो चुकी हैं और अब विवि की ओर से स्नातक द्वितीय और तृतीय कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. 7 से 10 और 3 से 6 बजे की दो पालियों में प्रत्येक दिन ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.
शुरू हुई स्नातक कक्षाओं की परीक्षाओं में में बीए, बीएससी और बीकॉम कक्षाओं के द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शामिल हैं. बीकॉम कक्षाओं की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी.
बीए और बीएससी कक्षाओं की परीक्षा कल से शुरू होगीं और 23 मई को सम्पन्न होंगी. पहले दिन शुरू हुई बीकॉम द्वितीय और तृतीय कक्षाओं की परीक्षाओं के पहले दिन ग्रुप प्रथम का प्रथम प्रश्नपत्र दो अलग-अलग पालियों में होगा.
कल से शुरू होने वाली बीए कक्षाओं के पहले दिन रक्षा अध्ययन और सांख्यिकी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी. दूसरी तरफ कल से ही शुरू होने वाली बीएससी कक्षाओं की परीक्षा के पहले दिन रसायन विज्ञान, रक्षा अध्ययन और सांख्यिकी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित होगी.
स्नातक स्तर के द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों को पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा. परीक्षाओं में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं भी अनिवार्य रूप से स्नातक तृतीय वर्ष के अनुक्रमांक से इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं. जिन्होंने ये परीक्षा अब तक उत्तीर्ण नहीं की है.
विवि प्रशासन की ओर से स्नातक कक्षाओं की शैक्षणिक सत्र 2015-16 की वार्षिक परीक्षाओं के सफल समापन के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. विवि से सम्बद्ध निजी कॉलेजों और राजकीय कॉलेजों सहित तीनों परिसरों के निदेशकों, केन्द्र अध्यक्षों एवं प्राचार्यों को विवि प्रशासन ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिये हैं.
No comments:
Post a Comment