Monday, 4 April 2016

कार्यकर्ता को भूली BJP तो मरहम लगाने पहुंचे हरीश रावत

देहरादून में भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान चोटिल हुए लल्लन सिंह देखने के लिए अस्पताल में भले ही उनके पार्टी भाजपा के ‌लोग नहीं पहुंचे, लेकिन सूबे के पूर्व ‌मुख्यमंत्री हरीश रावत उनकी मदद के आगे आए हैं।

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री ‌हरीश रावत भाजपा कार्यकर्ता लल्लन सिंह का हालचाल जानने के लिए शहर के सीएमआई अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों के लल्लन सिंह के स्वास्‍थ्य को लेकर जानकारी ली। रावत ने समुचित उपचार के निर्देश दिए और कहा कि लल्लन ‌सिंह के इलाज और खर्च में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए।
harish rawat help injured bjp worker
अमर उजाला ने प्रमुख रूप से इस मामले को उठाया था। आपको बता दें कि लल्लन सिंह भाजपा के कार्यकर्ता हैं, लेकिन काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती लल्लन सिंह का हालचाल लेने कोई भाजपाई नहीं पहुंचा।

अस्पताल पहुंचे रावत ने कहा कि अगर इसके बारे में पहले पता होता तो लल्लन सिंह और उनके परिवार को इतनी परेशानी नहीं होती। उन्होंने चिकित्सकों को उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए। लल्लन सिंह का उपचार कर रहे डॉ. महेश कुड़ियाल ने बताया कि लल्लन अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें आईसीयू से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

मुझे कल (रविवार) शाम को पता चला। जो मदद होगी मैं करुंगा। इस बारे में राज्यपाल को भी चिट्ठी लिखी जाएगी। लल्लन का कोई दोष नहीं है। मेरे लिए पार्टी महत्व्पूर्ण नहीं हैँ, कार्यकर्ता का जीवन बचाना महत्वपूर्ण है।
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

घोड़ा घायल हुआ तो अमेरिका से डॉक्टर से मंगाए गए, लेकिन लल्लन को देखने कोई नही पहुंचा।

No comments:

Post a Comment