Monday, 4 April 2016

गांवों में प्रदूषण फैला रही है स्टील फैक्ट्रियां

कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित फर्नेस फैक्ट्रियां इंसानी जानों की दुश्मन बनी हुई है. यह फर्नेस फैक्ट्रियां सरेआम जहरीला धुआं छोड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों के अधिकारी इसके बावजूद मौन बने हुए है.
हालांकि ऐसा नहीं है कि ग्रामीणों की ओर से इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग से न की गई हो, लेकिन आज तक इ
गांवों में प्रदूषण फैला रही है स्टील फैक्ट्रियांन शिकायतों पर कोई कार्यवाई नहीं हुई है.जशोधरपुर क्षेत्र में सालों से संचालित हो रही है इन फैक्ट्रियों में लोहे के इंगट और सरिया बनता है जिसके लिए बड़ी-बड़ी भट्टियों में स्क्रेप को गलाया जाता है. दिखाने के लिए तो फैक्ट्री स्वामियों ने चिमनियां भी बनाई हुई है, लेकिन यह मात्र शोपीस ही है.
ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही इन स्टील फैक्ट्रीयों के खिलाफ पूर्व में चलाए गए आंदोलन में तय हुआ था कि कोई भी फैक्ट्री स्वामी प्रदूषण नियंत्रण विभाग के नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगा. इसके बावजूद नियमों को आज भी ताक पर रखा जा रहा है.
जशोरपुर से सटे लुथापुर कलालघाटी के प्रधान शैलेश शैलेन्द्र की यदि मानें तो कई बार शिकायत के बाद भी जब फैक्ट्रियों की ओर से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो अंतिम चेतावनी के बाद फिर से इनके खिलाफ आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बच जाता है. जिसके लिए ग्रामीणों को लामबंद किया जा रहा है.

No comments:

Post a Comment