जागरण संवाददाता, कोटद्वार : शनिवार रात खनन रोकने गई वन कर्मियों की टीम पर पथराव संबंधी मामले में वन क्षेत्राधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे वन क्षेत्राधिकारी एसपी कंडवाल के नेतृत्व में विभागीय टीम अवैध खनन की धरपकड़ को क्षेत्र में पहुंची। टीम जैसे ही कण्वाश्रम पहुंची, मालन नदी में अवैध खनन कर रहे खननकारियों में हड़कंप मच गया व खननकारी ट्रैक्टर-ट्रालियां छोड़ यहां-वहां भागने लगे। टीम अवैध खनन में जुटी ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त करने जैसे ही नदी में उतरी, खननकारियों ने टीम पर पथराव कर दिया। वन कर्मियों ने किसी तरह यहां-वहां छिप जान बचाई। वन क्षेत्राधिकारी श्री कंडवाल ने तत्काल ही घटना की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी को दी। सूचना मिलते ही श्री त्रिपाठी ने जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरुप से संपर्क साधा। जिसके बाद श्री त्रिपाठी के साथ ही एसडीएम जीआर बिनवाल व कोतवाल जेएस पुंडीर मय टीम मौके ...
www.jagran.comपूरी स्टोरी पढ़ें »
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment