Thursday, 7 April 2016

शिक्षा निदेशक ने किया मॉडल स्कूलों का निरीक्षण

पौड़ी में गुरुवार को प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने मॉडल स्कूलों को निरीक्षण किया.
आपको बता दे कि पौड़ी जिले में 15 ब्लाक हैं, जिसमें कुल 75 मॉडल स्कूल खोले जाने हैं, जिसको लेकर शिक्षा विभाग की कवायत जारी है. प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि बच्चों को अच्छा माहौल और अच्छी शिक्षा मिल सके, जिसके लिए प्रदेश में माडल स्कूल खोले जा रहे हैं.


शिक्षा निदेशक ने किया मॉडल स्कूलों का निरीक्षण


साथ ही उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पलायान के चलते अधिकतर स्कूलों में ताले लटकते जा रहे हैं, लेकिन मॉडल स्कूल खूलने के बाद पहाड़ों से पलायन पर भी रोक लग पाएगी और बच्चों का भविष्य और भी बेहतर बन पाएगा.
पौड़ी पहुंची सीमा जौनसारी ने माडल स्कूलों का निरीक्षण कर प्राथमिक स्कूलों का भी निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें काफी कमीयां दिखाई दीं.
मॉडल स्कूल के साथ में ही प्राथमिक स्कूल के जर्जर भवन को देख कर शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने उस जर्जर स्कूल भवन को तोड़ कर नए तरीके से बनाने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश भी दे दिए हैं.
साथ ही स्कूलों के शिक्षकों द्वारा शिक्षा निदेशक को और भी स्कूलों में हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया. सीमा जौनसारी ने बताया की अगर प्रदेश में स्कूलों की हालत ठीक रहेगी तो सरकारी स्कूलों में बच्चों का संख्या भी बढ़ेगी. इस तरह की शिक्षा से ही पहाड़ों में एक के बाद एक स्कूलों में ताले लगते जा रहे हैं.

No comments:

Post a Comment