Thursday, 7 April 2016

तीन दिनों से पौड़ी के जंगलों में लगी आग

पौड़ी के आसपास के जंगल इन दिनों धू-धू कर जल रहे हैं, जिससे करोड़ों की वन सम्पदा तो खाक हो ही रही है साथ ही जंगली जनवरों पर भी खतरा मंडरा रहा है.
पौड़ी मुख्यालय से सटे मांडाखाल के जंगलों में लगी आग ने बड़े-बड़े पेडों को भी जला दिया है। जंगल ही नही आग अब लोगों के घरों तक पहुंचने वाली है, लेकिन वन विभाग सोया हुआ है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है, इसके बाद भी विभाग आग बुझाने नहीं आया. अब तो आग घरों के नजदीक पहुंच गई है.


तीन दिनों से पौड़ी के जंगलों में लगी आग


शहर के नजदीकीय जंगल में तीन दिनों से आग लगी हैं लेकिन वन विभाग अभी तक बेखबर हैं. आग रात के समय हवा चलने से और विकराल रुप ले रही हैं जिस कारण जंगलों में लगी आग हल्के हल्के गांव की ओर आ रही हैं। स्थानीय लोगों को डर हैं कि आग गांव तक पहुंच गई तो उनका काफी नुकशान हो जाएगा.
स्थानीय ग्रामीणों ने जंगलों में लगी आग की सूचना कई बार वन विभाग में दे दी हैं लेकिन अभी भी वन विभाग द्वारा आग को बूझाने के कोई प्रयास नही किये जा रहे हैं.
जंगलों में आग लगने के कारण अभी तक कई पेड़ जल कर राख हो चुके हैं जिससे कारण वन संपदा को भी भारी नुकसान हो रहा हैं. फिलहाल गर्मियों में जंगलों में आग ऐसी ही लगती रही तो जंगली जानवरों में भी खतरा बन जाएगा और सभी जंगली जानवर जंगल को छोड़ आबादी की ओर रुख करने लगेंगे.

No comments:

Post a Comment