Monday, 4 April 2016

मेला प्रशासन ने लागू किया ट्रैफिक प्लान

सात और आठ अप्रैल को होने वाले अर्द्धकुंभ के स्नान पर्व मद्देनजर मेला प्रशासन की ओर से शहर में ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया. इसके तहत वाहनों के रूट निर्धारित किए गए हैं.
अर्द्धकुंभ के स्नान पर्व को लेकर शहर में अभी से भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है. नए ट्रैफिक प्लान के तहत ज्वालापुर, रानीपुर मोड़ ओर रेलवे स्टेशन आदि से आने वाले ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों को सीधे ललताराव पुल नहीं जाने दिया जा रहा है.मेला प्रशासन ने लागू किया ट्रैफिक प्लानइन वाहनों को शिवमूर्ति से ही डायवर्ट कर तुलसी चौक से शंकराचार्य चौक होते हुए हाइवे पर भेजा जा रहा है. इसके साथ ही हाइवे पर भी बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है. बड़े वाहनों को दूधाधारी चौक मैदान ओर अन्य जगह रोका गया है.
मेला यातायात एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि भीड़ बढ़ने के चलते यातायात प्लान लागू किया गया है. पैदल हरकी पैड़ी जाने वाले यात्रियों को असुविधा ना हो इसके लिए ही शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक वन वे किया गया है.

No comments:

Post a Comment