पौड़ी शहर में इन दिनों मौसम के बदलते मिजाज के चलते बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता ही जा रहा है. जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं.
शहर में दिन के समय गर्मी और शाम को ठंड होने से बुखार जुखाम से लोगों का बुरा हाल हो रहा हैं जिस कारण जिला अस्पताल पौड़ी में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. डाक्टरों की माने तो हर रोज मौसम परिवर्तन के चलते अस्पताल में 200 से 300 मरीज हर रोज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं जो कि नई नई बीमारियों से पीड़ित हैं.
कभी हल्की बारिश फिर धूप निकलने के कारण इन दिनों शहर का मौसम लोगों को समझ नहीं आ रहा हैं जिसके कारण लोग धूप में गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं और शाम के समय ठंड होने से लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं. करीब एक सप्ताह से इस तरह का मौसम होने से लोग बुखार और जुखाम से काफी परेशान हैं.
Home
शहर में दिन के समय गर्मी और शाम को ठंड होने से बुखार जुखाम से लोगों का बुरा हाल हो रहा हैं जिस कारण जिला अस्पताल पौड़ी में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. डाक्टरों की माने तो हर रोज मौसम परिवर्तन के चलते अस्पताल में 200 से 300 मरीज हर रोज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं जो कि नई नई बीमारियों से पीड़ित हैं.
पौड़ी शहर ही नहीं दूर दराज के गांव के लोग भी पल पल में बदलते मौसम के काफी परेशान हैं. परसूंडाखाल, आगरोड़ा, घूड़दौड़ी गांवों से भी लोग अपना इलाज करवाने के लिये जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं. डाक्टरों की राय हैं कि दिन से समय गर्मी होने के कारण अभी लोग हल्के गर्म कपड़े पहनना न छोड़ा. साथ ही पानी को उबाल कर ही पीये, जिससे शहर में फैल रही बीमारियों से लोगों को राहत मिल सकती हैं.
No comments:
Post a Comment