Thursday, 7 April 2016

पशु तस्करों से मुठभेड़ में एक एसटीएफ जवान शहीद

अपनी शांत वादियों के लिए जाना जाने वाला उत्तरकाशी अब तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है.
टिहरी की सीमा से लगे उत्तरकाशी के धौंतरी में बुधवार रात हुई एक वारदात में वन्य जीव तस्करों ने एसटीएफ के एक सिपाही को गोली मार दी. घायल सिपाही को रात एक बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अनंत यादव हरिद्वार का रहने वाला था

पशु तस्करों से मुठभेड़ में एक एसटीएफ जवान शहीद



घटनाक्रम के मुताबिक एसटीएफ देहरादून की टीम जाल बिछाकर वन्य जीव अंग तस्करों की धरपकड़ के लिए उत्तरकाशी और टिहरी जिले की सीमा पर स्थित क्षेत्र में पहुंची थी. एसटीएफ के साथ टिहरी जिले की लंबगांव थाने की पुलिस भी मौजूद थी.
रात एक बजे तस्करों के साथ बातचीत करते हुए पुलिस करीब तीन किलोमीटर अंदर उत्तरकाशी की सीमा में धौंतरी के पास दिखोली बैंड पर पहुंची. बातचीत के तहत यहीं पर गुलदार की खाल समेत वन्य जीवों के अन्य अंगों का लेन-देन होना था. टिहरी पुलिस को पीछे छोड़ एसटीएफ के चार लोग रात एक बजे तस्करों से बातचीत करने लगे.
दो बोरे वन्य जीवों के अंग और एक गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर खरीददार के भेष में आए एसटीएफ की टीम के पास पहुंचे. एसटीएफ टीम यहीं धोखा खा गई. जैसे ही उन्होंने तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, जंगल में छुपे तस्कर के करीब चार अन्य साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया.
इस दौरान तस्करों ने कई राउंड गोलियां भी दागी. एक गोली एसटीएफ के सिपाही अनंत यादव के सीने में जा लगी. रात एक बजे अंधेरे में भगदड़ के बीच लंबगांव पुलिस भी मौके पर आ पहुंची.
आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मी को उत्तरकाशी लाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद उत्तरकाशी पुलिस को मामले की सूचना दी गई. भर कांबिग आपरेशन चलता रहा, लेकिन तस्करों को कोई पता नहीं चल पाया.
पुलिस ने मौके से तीन कारतूस, दो बोरे वन्य जीवों के अंग व एक गुलदार की खाल बरामद की है. फिलहाल क्षेत्र में तस्करों की धरपकड़ के लिए टिहरी और उत्तरकाशी पुलिस का सर्च अभियान जारी है

No comments:

Post a Comment