Thursday, 7 April 2016

गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, एक की मौत

चकराता तहसील के साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर दोधा गांव के समीप यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरी.
दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी विकासनगर में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.


गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, एक की मौत



हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उस वक्त हुआ जब दोधा गांव में यूटिलिटी पर सवारियां बैठ रही थी. पांच लोग यूटीलिटी वाहन में सवार थे, जबकि कुछ लोग वाहन के बाहर सड़क में खड़े थे.
इसी दौरान अचानक यूटीलिटी चलते हुए सीधे खाई में जा गिरी. देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई. यूटीलिटी सवार नंतराम (65) पुत्र पंचराम निवासी दोधा की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दोधा गांव निवासी दाता राम व अमर सिंह के अलावा भुपऊ गांव निवासी सूरत सिंह व प्रभू गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी विकासनगर में दाखिल करवाया गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की जांच के परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि सवारियों द्वारा ही अचानक क्लच दबाने के चलते हादसा हुआ है.

No comments:

Post a Comment