Monday, 11 April 2016

सतपाल महाराज ने की राज्यपाल केके पॉल के मुलाकात

बीजेपी नेता सपताल महाराज ने सोमवार को उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने इसे शिष्टावार भेंट बताया, लेकिन सियासी संकट के बीच इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


satpal maharaj meet with kk paul


‘भाजपा करेंगी पूर्ण बहुमत से वापसी’
विकासनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। विकासनगर स्थित नगरपालिका के टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टिहरी सांसद राज्यलक्ष्मी शाह शामिल हुई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि सांसद निधि से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। कहा कि केंद्र सरकार देश का तेजी से विकास कर रही है।

कहा कि प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट को देखते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरू देवी, रितेश, रामशरण नौटियाल, विनोद कश्यप, जीवन भट्ट आदि मौजूद रहे।

उधर, दूसरी ओर सेलाकुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि आने वाले विस चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। कहा कि जनता ने भाजपा के कार्यकाल को देखा है। इस मौके पर यशपाल नेगी, नवीन ठाकुर, भगत सिंह राठौर, सुखदेव फरस्वाण, शूरवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment